पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन पंजीयन कराने का आज आखिरी मौका

ऑनलाइन पंजीयन कराने का आज आखिरी मौका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
इस साल रबी सीजन में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए बुधवार तक जिले के 43 हजार 975 किसानों ने अपना आनलाइन पंजीयन कराया है। पिछले साल कुल 38 हजार किसानों ने अपना आनलाइन पंजीयन कराया था।
आनलाइन पंजीयन कराने के लिए गुरुवार 23 जनवरी को आखिरी दिन है। किसान गुरुवार शाम तक खरीदी केंद्रों में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। उसके बाद किसानों का पंजीयन नहीं होगा। जो किसान पहले से आनलाइन पंजीयन करवाएंगे, उन्हीं किसानों का अनाज समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इस संबंध में और जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी एमके श्रीवास्तव और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जीएस रघुवंशी ने बताया कि किसानों द्वारा पंजीयन कराने का कार्य विगत 15 दिसंबर से शुरू किया गया था और आखिरी तारीख 15 जनवरी थी। इसके बाद पंजीयन से छूटे हुए किसानों के लिए एक मौका और दिया गया था। इसके बाद तारीख बढ़ाकर 23 जनवरी कर दी गई थी। इस साल अब तक 32500 पुराने किसानों ने तथा 11500 नए किसानों ने आनलाइन पंजीयन करवाया है। पिछले साल जिन 38 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया था, उसमें से अब तक 5500 किसानों ने अपना पंजीयन नहीं करवाया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी एमके श्रीवास्तव ने शेष रहे किसानों से गुरुवार शाम तक हर हाल में अपना आनलाइन पंजीयन करवाने को कहा है ताकि उन्हें समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।




अब तक 44 हजार किसानों ने कराया पंजीयन