वार्डों के गलत बंटवारे पर भड़के पार्षद
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
बुधवार को वार्डों के परिसीमन के विरोध में पार्षदों ने एडीएम को ज्ञापन दिया। पार्षदों का कहना है कि नगरपालिका द्वारा वार्डों का विभाजन गलत तरीके से किया जा रहा है। परिसीमन के पहले वार्डों का सीमांकन होना था। जनसंख्या के आधार पर वार्डों के ब्लाक बनाए जा रहे हैं जो गलत है। ज्ञापन देने वालों में कई पार्षद मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार २०११ की जनगणना के मुताबिक शहर की जनसंख्या करीब एक लाख ५६ हजार है। ३६ वार्डों में इस संख्या को विभाजित कर परिसीमन की तैयारी है। इस हिसाब से एक-एक वार्ड में करीब ४३०० के करीब जनसंख्या रहेगी। फिलहाल कई वार्ड ऐसे हंै जहां की जनसंख्या १० हजार तक है। वहीं कुछ वार्ड ऐसे हैं जिनकी संख्या २ हजार के करीब है। ऐसे में परिसीमन से वार्डों का विभाजन होगा और क्षेत्र बदल जाएंगे।
परिसीमन से आएगी ये परेशानी
> संपत्ति एवं जलकर के साथ ही रजिस्ट्रियां कराने के लिए नए सिरे से दस्तावेज बनाने होंगे
> परिसीमन के बाद फिर सीमांकन हुआ तो ये प्रक्रिया फिर से दोहराई जाएगी
> कई लोगों के अपने वार्ड बदल जाएंगे
> परिसीमन से वार्ड बदलेगा और लोगों को राशन कार्ड से मिलनी वाली सहायता में परेशानी आएगी
> वार्ड बार किए गए सरकारी सर्वे एक बार फिर करना होंगे
> वोटर लिस्ट को अपडेट करना होगा
पार्षदों ने कहा कि वार्डों का गलत तरीके से किया जा रहा है परिसीमन
विदिशा। परिसीमन के विरोध में एसडीएम से मिले पार्षद।