- Hindi News
- मोबाइल नंबर नहीं तो नामांकन का नंबर भी नहीं
मोबाइल नंबर नहीं तो नामांकन का नंबर भी नहीं
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
बरकतउल्ला विवि के कायदे कानून छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों को भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। अव्यावहारिक नियम की वजह से कालेज प्रबंधन भी परेशान है।
बीयू ने फस्र्ट सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने लिए नामांकन जरूरी कर दिया है। इसके पहले विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को नामांकन नंबर मोबाइल पर भेजे थे। जिन छात्र-छात्राओं के पास मोबाइल नहीं थे उन्हें नामांकन नहीं मिला और अब वे परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। गल्र्स कॉलेज की एक छात्रा ने अपने पिता का मोबाइल नंबर लिखा था। मोबाइल गुम गया तो छात्रा को नामांकन नंबर नहीं मिल पाया।
बुधवार को छात्र छात्राएं कॉलेज में भटकती रहे। बीयू ने पहले ये सूचित भी नहीं किया था कि नामांकन परीक्षा फार्म में जरूरी होगा। कई छात्रों ने अपने दोस्तों के मोबाइल नंबर फार्म भी भरा था वे अब परेशान हैं।
ये भी है परेशानी
कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिन्होंने अपना नंबर किन्हीं कारणों से बदल दिया है। उन्हें नामांकन नहीं मिल पाया है। ग्रेजुइशन और पीजी के फस्र्ट सेमेस्टर की परीक्षा फार्म की आखिरी तारीख २७ जनवरी है। कई कॉलेजों को बीयू ने नामांकन नहीं भेजे हैं। छात्रा शिखा सेन का कहना है कि फस्र्ट ेसेमेस्टर की परीक्षा के लिए फार्म जनवरी में भरे जा रहे हैं। परीक्षा की तारीख निश्चित अब तक नहीं हुई। छात्र प्रमोद जैन का कहना है कि बीयू की लापरवाही से परीक्षाएं भी समय पर नहीं हो रही हैं। इस बारे में गल्र्स कॉलेज और नोडल कॉलेज प्राचार्य सतीश जैन का कहना है कि छात्र-छात्राओं की परेशानी का ख्याल रखा जा रहा है। जिन छात्र-छात्राओं को नामांकन नहीं मिला है उन्हें पर्ची के माध्यम से उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
छात्रों ने एडीएम को दिया ज्ञापन
इसी तरह के मामलों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड ने राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया। प्रदेशाध्यक्ष अर्पित उपाध्याय का कहना है कि बीयू का सिस्टम एक मजाक बन गया है। हजारों छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। मोबाइल नहीं रखने वाले गरीब छात्रों को नामांकन नहीं मिला है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बीयू के ये आदेश निरस्त करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश समन्यवय अशद खान, विशाल यादव, प्रिंस पांडे, राहुल पाटीदार, अंकुश आरोरा, मोहित गोहर, नरेंद्र रघुवंशी आदि मौजूद थे।
नामांकन नंबर नहीं आने से फस्र्ट ईयर के छात्र-छात्राओं में नाराजगी
विदिशा। राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन।