- Hindi News
- खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने पर होगा पुनर्विचार
खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू करने पर होगा पुनर्विचार
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 संशोधित करने के बाद ही लागू किया जाएगा। इसे अभी एक साल और लागू नहीं किया जाएगा। इसमें किए गए संशोधनों पर भी पुनर्विचार किया जाएगा। यह आश्वासन स्थानीय सांसद सुषमा स्वराज ने उनसे भेंट करने गए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद दिया है। प्रतिनिधि मंडल के सदस्य गुरुवार को सांसद से मिलने भोपाल गए थे।
यह आश्वासन उन्होंने व्यापारियों के सामने ही केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद से चर्चा के बाद दिया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जैन, संरक्षक राजकुमार सर्राफ, जिला संयोजक राजेश जैन प्रीत, जिलाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कपिल कुमार, आनंद अग्रवाल, कमल राजपूत, तरुण शर्मा, रीतेश जैन, कुलदीप गुप्ता, अंशुल लश्करी, अजय चौहान, पार्थ कुमार, कुणाल माटा, नीलेश सोनी, अनुराग गोयल, यशवंत शर्मा, प्रमोद जैन, रूपेश जैन आदि ने सुषमा स्वराज से भेंट कर आम व्यापारियों की समस्याओं के बारे में बताया। बताया गया कि इस काले कानून को संशोधित नहीं किया गया तो आम व्यापारी का व्यापारकरना मुश्किल हो जाएगा। इसे लागू करने से संपूर्ण व्यापारी समाज में असंतोष है। व्यापारियों व अधिकारियों के बीच सामंजस्य बना रहे इसलिए आवश्यक है कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो। अन्यथा कानून हटाने व्यापारी सड़क पर उतर कर संघर्ष करेंगे।
सांसद से मिले व्यापारी, दिया आश्वासन