- Hindi News
- बारिश से सड़कों पर भरा पानी, लोग हुए परेशान
बारिश से सड़कों पर भरा पानी, लोग हुए परेशान
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
बीती रात हुई जोरदार बारिश से शहर में चौतरफा मुसीबत दिखाई दी। शहर में निर्माणाधीन एनएच पर कीचड़ से आवाजाही में समस्या खड़ी हो गई है। नगर पालिका की लापरवाही से मुखर्जीनगर के बाश्ंिादे तो सड़कों पर मिट्टी पड़ी होने से अपने ही घरों में कैद रहने को मजबूर नजर आए। इस बारिश ने रामलीला मेला भी अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बारिश के कारण खासी समस्या खड़ी हो गई थी। इस क्षेत्र में नपा ने सीवेज लाइन का काम होने के बाद सड़कें खुदी हुई छोड़ दी थीं। इससे बीती रात की बारिश से मुखर्जीनगर की हर सड़क मिट्टी व कीचड़ से सनी नजर आई। स्थिति यह थी कि लोग भारी कीचड़ की वजह से अपने घरों से नहीं निकल पाए। कई बच्चे स्कूल नहीं जा सके, वहीं नौकरीपेशा से जुड़े लोग नौकरी करने नहीं जा पाए। मुखर्जी नगर क्षेत्र के लोग इस परेशानी के लिए नपा को कोसते नजर आए।
॥नपाद्वारा सीवेज लाइन का काम होने के बाद मिट्टी पूरकर सड़क यूं ही छोड़ दी गई थी। बारिश से मिट्टी और कीचड़ से बाइक तक नहीं निकल पा रही हैं। जल्द से जल्द सड़कें बनानी चाहिए।
रमेशप्रसाद शर्मा, निवासी मुखर्जी नगर
॥कीचड़ की वजह से सुबह स्कूल जाने के लिए ऑटो घर तक नहीं आया। मुख्य रोड तक मिट्टी और कीचड़ के बीच से पैदल जाना पड़ा। कीचड़ की वजह से खासी परेशानी हो रही है।
अमित बघेल, छात्र निवासी मुखर्जी नगर