पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांग खेल प्रतियोगिता शुरू

विकलांग खेल प्रतियोगिता शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा - गुरुवार को एसएसएल जैन कॉलेज में प्रभारी मंत्री रामपालसिंह राजपूत ने विकलांग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। स्पेशल ओलंपिक भारत मप्र के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, बालीबाल, बैडमिंटन, साफ्टबाल थ्रो में विकलांगों ने हुनर दिखाया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहाकि हरेक व्यक्ति में प्रतिभा होती है बशर्त उसे निखारने वाले गुरुजन मिल जाएं। चाहे वे विकलांग ही क्यों ना हो। विकलांगों को प्रोत्साहन की जरूरत है ताकि वे अपनी प्रतिभा से समाज को नई गति दे सकें। पूर्व विधायक गुरुचरण सिंह ने कहा कि खेलों से नई ऊर्जा पैदा होती है। खेलों से भी भविष्य बनाया जा सकता है। इस अवसर पर श्री मुकेश टंडन ने कहा कि खेलों से बौद्धिक, शारीरिक क्षमताएं बढ़ती है खेल हमारे जीवन के लिए अतिआवश्यक है। दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 125 ं ने भाग लिया। स्पोट्र्स डायरेक्टर एहतेशामउद््दीन ने बताया कि प्रतियोगिता में सूरज निकेतन, राजुल, सीडब्ल्यूएसएन के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। साफ्टबॉल प्रतियोगिता में सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के राजकुमार अहिरवार ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार दौड़ प्रतियोगिता में 18 से 21 आयु वर्ग की महिला प्रतियोगिता में सूरज निकेतन की सोनाली जोशी ने प्रथम और 11 से 15 आयु वर्ग में सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास के छात्र राजीव केवट ने पुरुष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। शैलेंद्र सिंघई, दीपक सक्सेना, सचिन प्रजापति मुख्य रूप से शामिल थे। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन पर बासौदा विधायक निशंक खिलाडिय़ों को पुरस्कार देंगे।