- Hindi News
- अयोध्या में मनेगा विवाह उत्सव, गूंजेंगे मंगल गीत
अयोध्या में मनेगा विवाह उत्सव, गूंजेंगे मंगल गीत
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
रामलीला के ग्यारहवें दिन 2४ जनवरी को अयोध्या में विवाह उत्सव मनाया जाएगा और दशरथ सभा का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम बारात के अयोध्या वापसी के बाद चारों तरफ हर्षोल्लास का वातावरण होगा। घर-घर में खुशियां मनाई जाएंगी तथा मंगल गीत गाए जाएंगे। पुर की नारियां प्रसन्न होकर सुसज्जित स्वर्ण थालियों से चारों राजकुमारों एव बहुओं की आरती उतारी जाएगी।
राजमहल में माताएं द्वार पर बहुओं सहित कुमारों की आरती उतार कर गहने, मणि, वस्त्र आदि न्योछावर करेंगी। वेद एवं कुल की रीति से अर्ध पांवड़े देती हुई महल में प्रवेश करेंगी। महाराज दशरथ बारातियों को वस्त्र, मणि एवं गहने भेंट करेंगे एवं अयोध्या के सभी नर-नारियों को पहरावनी देंगे। ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा स्वयं महाराज प्रदान करेंगे।
अयोध्या में दशरथ सभा का आयोजन होगा। जिसमें गुरु वशिष्ठजी, विश्वामित्रजी, गुरुजन, ऋषि मुनि, सभासद, दरबार पंडित, नारद मुनि सहित चारों राजकुमार सभा में उपस्थित होंगे।
बारिश ने स्थगित की गुरुवार की रामलीला
विदिशा। बुधवार शाम तथा रात में लगातार पानी की वजह से रामलीला प्रांगण में पानी भर गया है। गुरुवार सुबह रामलीला मेला समिति तथा लीला दर्शन समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रधान संचालक चंद्रकिशोर शास्त्री ने लीला प्रांगण का निरीक्षण किया। प्रांगण में पानी भरा होने के कारण निर्णय लिया गया कि गुरुवार को होने वाला विवाह उत्सव तथा दशरथ सभा का आयोजन अब शुक्रवार 24 जनवरी को होगा। एक दिन की लीला बीच में कभी दो दिन की लीला एक साथ करके एडजस्ट की जाएगी या रामलीला एक दिन के लिए बढ़ा दी जाएगी।
दो दिन की लीला को एक दिन में समायोजित कर होगा मंचन, रावण वध चार फरवरी को होगा
विदिशा। रामलीला परिसर में भरा बारिश का पानी। लीला को करना पड़ा स्थगित।