ओला पीडि़त क्षेत्रों का लिया जायजा
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने गुरुवार को ओलों से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। वे सबसे पहले खरी गांव पहुंचे और इसके बाद मढ़ीपुर की फसलों को खेतों में जाकर देखा और किसानों से चर्चा की।
उन्होंने गुलाबगंज और ग्यारसपुर तहसील के करीब एक दर्जन गांवों का दौरा किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है कि सर्वे सही तरीके से नहीं हो रहा है। सर्वे में भेदभाव किया जा रहा है। ग्राम सुआखेड़ी में उन्हांने किसानों से चर्चा की।
आसपास के ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते हुए कहाकि गांवों में सर्वे नहीं किया जा रहा है। इस बात पर उन्होंने गुलाबगंज तहसीलदार से चर्चा की। पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा मेहताबसिंह यादव, बासौदा विधायक निशंक जैन, शशांक भार्गव आदि नेताओं ने अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत कराया।
दौरे के बाद वे वापस विदिशा आए और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
यहां प्रेस से चर्चा करते हुए अरुण यादव ने नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वे मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रहे हैं।
उन्होंने कहाकि किसानों के हक के लिए डंडे और झंडे उठाएंगे। उन्होंने कहाकि व्यापमं के मामले को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी।
इस मौके पर राकेश कटारे, रतनसिंह यादव, देवेंद्रसिंह राठौर, जिला महामंत्री रमेश तिवारी, महेंद्रसिंह यादव, एलएन शर्मा, मजहरअली जाफरी, अंशुज शर्मा, अखिलेश शर्मा, सोनू तिनसियाई आदि मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव पहुंचे किसानों के बीच
विदिशा। ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों का जायजा लेते प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव।