पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार साल की मासूम के साथ ज्यादती

चार साल की मासूम के साथ ज्यादती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
गुलाबगंज में एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा ज्यादती होने का माला सामने आया है। घटना बुधवार रात की है। पीडि़त बच्ची के नाना ने बताया कि बुधवार की शाम को जब वे अपने घर से बाजार के लिए निकले थे, तो उनके पीछे-पीछे चार साल की नातिन घर से बाहर निकल गई थी, जिसकी भनक उन्हें नहीं लगी थी।
बच्ची के नाना के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति उनकी नातिन को टॉफी और बिस्किट का लालच देकर अपने साथ स्टेशन के पास ले गया। यहां सुनसान जगह पर उनकी नातिन के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कृत्य किया। स्टेशन कर्मचारियों ने इस बच्ची को लावारिस अवस्था में पाकर अपनी सुरक्षा में ले लिया। बच्ची के नाना ने बताया कि ढूंढते हुए जब रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उन्हें नातिन बदहवास स्थिति में मिली।
इस दौरान बच्ची ने अपने साथ हुई घटना बताई। नाना ने बताया कि गुरुवार की सुबह गुलाबगंज थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। गुलाबगंज में मेडिकल होने के बाद बच्ची को विदिशा रेफर किया गया। गुरुवार की शाम करीब ७ बजे बच्ची को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कृत्य का मामला दर्ज किया है।




गुलाबगंज का है मामला