पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अयोध्या में मनेगा विवाह उत्सव, गूंजेंगे मंगल गीत

अयोध्या में मनेगा विवाह उत्सव, गूंजेंगे मंगल गीत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
रामलीला के ग्यारहवें दिन 2४ जनवरी को अयोध्या में विवाह उत्सव मनाया जाएगा और दशरथ सभा का आयोजन किया जाएगा।
श्रीराम बारात के अयोध्या वापसी के बाद चारों तरफ हर्षोल्लास का वातावरण होगा। घर-घर में खुशियां मनाई जाएंगी तथा मंगल गीत गाए जाएंगे। पुर की नारियां प्रसन्न होकर सुसज्जित स्वर्ण थालियों से चारों राजकुमारों एव बहुओं की आरती उतारी जाएगी। राजमहल में माताएं द्वार पर बहुओं सहित कुमारों की आरती उतार कर गहने, मणि, वस्त्र आदि न्योछावर करेंगी। वेद एवं कुल की रीति से अर्ध पांवड़े देती हुई महल में प्रवेश करेंगी। महाराज दशरथ बारातियों को वस्त्र, मणि एवं गहने भेंट करेंगे एवं अयोध्या के सभी नर-नारियों को पहरावनी देंगे। ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा स्वयं महाराज प्रदान करेंगे। अयोध्या में दशरथ सभा का आयोजन होगा। जिसमें गुरु वशिष्ठजी, विश्वामित्रजी, गुरुजन, ऋषि मुनि, सभासद, दरबार पंडित, नारद मुनि सहित चारों राजकुमार सभा में उपस्थित होंगे।



बारिश ने स्थगित की गुरुवार की रामलीला

विदिशा। बुधवार शाम तथा रात में लगातार पानी की वजह से रामलीला प्रांगण में पानी भर गया है। गुरुवार सुबह रामलीला मेला समिति तथा लीला दर्शन समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रधान संचालक चंद्रकिशोर शास्त्री ने लीला प्रांगण का निरीक्षण किया। प्रांगण में पानी भरा होने के कारण निर्णय लिया गया कि गुरुवार को होने वाला विवाह उत्सव तथा दशरथ सभा का आयोजन अब शुक्रवार 24 जनवरी को होगा। एक दिन की लीला बीच में कभी दो दिन की लीला एक साथ करके एडजस्ट की जाएगी या रामलीला एक दिन के लिए बढ़ा दी जाएगी।



वैत्रवती की 33वीं महाआरती 27 जनवरी को

विदिशा। क्षेत्र की जीवनदायिनी पुण्य सलिला मां वैत्रवती की नित्य आरती के 1651 दिन पूरे होने पर 33वीं महाआरती 27 जनवरी को की जाएगी। आरती शाम छह बजे बड़वाले घाट पर होगी। उल्लेखनीय है कि हर 50वें दिन बेतवा की महाआरती की जाती है। नित्य आरती के संयोजक पं. मनीष चतुर्वेदी ने बताया महाआरती के लिए मुख्यमंत्री तथा स्थानीय सांसद सुषमा स्वराज को आमंत्रित किया गया है ताकि उन्हें बड़ वाले घाट के जीर्णोद्धार में हो रहे भेदभाव से अवगत कराया जा सके। जबकि श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा आवाजाही इसी घाट पर होती है

दो दिन की लीला को एक दिन में समायोजित कर होगा मंचन, रावण वध चार फरवरी को होगा

विदिशा। रामलीला परिसर में भरा बारिश का पानी। लीला को करना पड़ा स्थगित।