लायंस क्लब की विशिष्ट कक्षा लगी
विदिशा। शासकीय कन्या हासे स्कूल शेरपुरा में लायंस क्लब की स्थाई गतिविधि के अंतर्गत विशिष्ट संस्कार कक्षा आयोजित हुई। क्लब अध्यक्ष इंजी. अजय साहू के नेतृत्व में सत्र के मुख्य वक्ता डा. सरस जैन, पूनम भार्गव, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष डा. नवीन शर्मा, प्रो. अरविंद द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल रतनशी शाह मल्टीपल काउंसिल सेकेट्री ने अपने उद्बोधन में जीवन में सेवा, संस्कार एवं विनम्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। क्लब सचिव केएन शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि वसंत पीतलिया ने सभी छात्राओं को सामान्य ज्ञान एवं शब्द कोष वितरित किए। मुख्य वक्ताओं ने प्राकृतिक आहार, समय प्रबंधन, नारी शक्ति एवं संस्कृति का महत्व बताया। क्लब के संस्कार कक्षा चेयरमैन राजकुमार गुप्ता, जोन चेयर पर्सन प्रमोद जैन, मंजुला शर्मा, प्राचार्य आरके कुलश्रेष्ठ, चंद्रा श्रीवास्तव ने विशेष सहयोग प्रदान किया। आभार डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन राजकुमार सर्राफ ने माना।
विदिशा। छात्राओं को सामान्य ज्ञान एवं शब्द कोष वितरित किए।