पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ

माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। देश भर में राष्ट्रवादी विचारधारा फैलाने एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा गुजरात में स्थापित करने के लिए एक वोट-एक नोट अभियान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुरू किया।
नगर कार्यालय में सुभाषचंद्र बोस तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बाद में माधवगंज से नगर के प्रमुख मार्गों से बड़े बाजार तक लोगों से अपील तथा जनसंपर्क करते हुए श्री पटेल व भाजपा कार्यकर्ता निकले।
बाद में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, पूर्व विधायक गुरुचरणसिंह, मुकेश टंडन, जिला महामंत्री श्यामसुंदर शर्मा, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल ताम्रकार आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन अरविंद श्रीवास्तव ने किया। आभार नगर मंडल प्रभारी आनंद जैन ने माना।