पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित

महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। मप्र जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर राजुल विकलांग पालक उत्थान समिति द्वारा नगर के वार्ड नं. 17 राजपूत कालोनी में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण,पर्यावरण, नशामुक्ति, स्वास्थ्य, प्रौढ़ शिक्षा एवं स्वरोजगार की जानकारी उपस्थित लोगों को की गई। जीवन स्तर बढ़ाने तथा आय अर्जन बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने पर भी चर्चा हुई। जिला समन्वयक विष्णुप्रसाद नागर, बीके बाथम व नवांकुर संस्था के अध्यक्ष दीपक इस अवसर पर उपस्थित थे। इसी अवसर पर समूह व स्व सहायता समूह का गठन किया गया। इस अवसर पर ऋतु राठौर, सीमा तिवारी, मोनिका बाथम, आरती शिल्पकार, उमाबाई, कला ठाकुर, रजनी कुशवाह, गीता बाई गुप्ता उपस्थित थी। संचालन मयंक चौबे ने किया। आभार अध्यक्ष संजीव जैन ने माना।