सुभाष-गांधी स्मृति सप्ताह का शुभारंभ
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
नेताजी सुभाषचंद बोस जयंती के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुरा में जयहिंद युवा संगठन द्वारा नेताजी सुभाष-गांधी स्मृति सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक माहेश्वरी थे। अध्यक्षता प्राचार्या रेखासिंह ने की। विशेष अतिथि के रूप में संगीतज्ञ यशवंत शर्मा, डा. नवीन शर्मा, हजरत अली, शबनमखां, शिक्षक आरके कुलश्रेष्ठ उपस्थित थे।
छात्राओं को संबोधित कर शबनमखान ने देश को शांतिपूर्ण तथा भ्रष्टाचार मुक्त करने में सहयोग का आव्हान किया। डा. नवीन शर्मा ने नेताजी के बारे में जानकारी देकर रोज पक्षियों को दाना डालने का संकल्प दिलाया। हजरत अली ने आयोजन की प्रशंसा की। आरके कुलश्रेष्ठ ने नेताजी के पदचिंहों पर चलने का आग्रह किया।यशवंत शर्मा ने बोस के सिद्धांतों को आज भी प्रासंगिक बताया। विद्यालय प्राचार्य रेखासिंह ने कहा कि नेताजी को इसलिए याद किया जाता है कि उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश जैन ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन से संबंधित अनछुए पहलुओं की चर्चा की। संगठन के नगर अध्यक्ष मेहताबसिंह नरवरिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन 23 से 30 जनवरी तक निरंतर किया जाएगा। प्रधान संचालक मधुसूदन पचोरी ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार सरदार हरबंससिंह आनंद ने माना।
सुभाष जयंती
जयहिंद युवा संगठन 30 जनवरी तक आयोजित करेगा विभिन्न कार्यक्रम
विदिशा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम हुआ।