पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय कांफ्रेंस आयोजित

दो दिवसीय कांफ्रेंस आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
एसएटीआई में दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस ट्रेडर्स एंड चेलेंजेस इन एप्लाइड साइंस एंड इंजीनियरिंग का समापन शुक्रवार को हुआ।
यह कांफ्रेंस टेक्यूप-2 के अंतर्गत आयोजित की गई। जो मानव संसाधन विभाग नईदिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया था। इस कांफ्रेंस में विभिन्न विषयों पर लगभग 52 रिसर्च पेपर्स विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागियों द्वारा पढ़े गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेनिट भोपाल के सीनियर प्रो. कमलराज पारदासनी रहे। अध्यक्षता संस्थान के संचालक डा. आरसी जैन ने की। विशेष अतिथि के तौर पर सिविल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं टेक्यूप-2 के कोआर्डिनेटर डा. जेएस चौहान उपस्थित थे। दूसरे विशेष अतिथि इलाहाबाद विवि के वरिष्ठ प्राध्यापक आशुतोष शुक्ला थे। कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने संक्षिप्त उद्बोधन दिया। संचालन सह प्राध्यापक एवं कांफ्रेस के संयोजक जितेंद्र पाराशर ने किया।