बारिश ने फेरा तैयारियों पर पानी
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
गुरुवार रात में भी जोरदार बारिश दर्ज हुई। इस बारिश से हर तरफ अव्यवस्था का आलम पसरा हुआ है। एनएच पर दो दिन से ट्रक फंसने के कारण जाम के हालात बन रहे हैं। लगातार बारिश से किसान नुकसान से जूूझ रहे हैं, वहीं शहर में चल रहीं गणतंत्र दिवस की प्रशासनिक तैयारियां भी प्रभावित हुईं। रामलीला मेले में व्यापारी बारिश के कारण दुकानों में पानी भरने से हैरान-परेशान हैं। ३ दिन में जिले में ५० मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
बीती रात एक बार फिर झमाझम बारिश ने शहरवासियों के लिए कई मुसीबतें खड़ी कर दीं। दिन भर लोगों को कीचड़ से तो परेशानी हुई ही, वहीं हाईवे पर मुसाफिरों को जाम से जूझना पड़ा।
देर रात में हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुककर अल सुबह तक जारी रहा। बीते चौबीस घंटों में विदिशा ब्लाक में २० मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं ग्यारसपुर में २२ मिमी, गुलाबगंज में २०, नटेरन में २०, कुरवाई में ६, बासौदा में १०.६, शमशाबाद में ४ मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। पिछले ४८ घंटों में विदिशा शहर सहित ब्लाक में ४६ मिमी की अधिक बारिश होने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। पहले ही जहां ओलावृष्टि से जूझ रहे किसान दो दिन से हो रही बारिश के कारण भारी नुकसान होने का हवाला दे रहे हैं।
उत्सव के लिए कीचड़ में रिहर्सल
खरीफ के बाद रबी फसल पर संकट
किसानों की मानें तो खरीफ की फसलें जहां अधिक बारिश होने के कारण पूरी तरह से चौपट हो गई थीं, वहीं अब रबी फसलों पर भी बारिश के कारण संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि नहर क्षेत्र के किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद है, लेकिन जो किसान पहले बोवनी कर चुके हैं उनकी फसलों पर नुकसान होने की स्थिति बन गई है। सोठिया के किसान युद्धवीर सिंह किरार ने बताया कि चना और मसूर फसल को बारिश से अधिक नुकसान है। ओलावृष्टि से प्रभावित ग्यारसपुर क्षेत्र में २ दिन से लगातार बारिश होने से किसान खासे आहत बने हुए हैं।
सुबह के समय कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं पुलिस ग्राउंड में रिहर्सल के लिए पहुंच गए थे, लेकिन मैदान में कीचड़ होने से स्कूली छात्र-छात्राओं को रिहर्सल के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। गणतंत्र दिवस की तैयारियोंं के तहत परेड सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की यहां पर अंतिम रिहर्सल होना थी। रात में हुई बारिश की वजह से पुलिस ग्राउंड में पानी भर गया। मैदान में पानी भरने के कारण दोपहर करीब ३ बजे के बाद जहां पुलिस की परेड की फायनल रिहर्सल कराई गई, वहीं स्कूलों के विद्यार्थियों को मैदान में मिट्टी और कीचड़ के बीच ही अपनी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतियां देना पड़ीं।
अव्यवस्था - गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर भरा पानी, कीचड़ के बीच हुई अंतिम रिहर्सल
ञ्चबीते 24 घंटे में 13.2 मिमी औसत बारिश
ञ्चदो दिन में 35 मिमी बारिश हो चुकी है
विदिशा। सिविल लाइंस रोड पर फिर फंसा ट्रक।
विदिशा। गणतंत्र दिवस के लिए रिहर्सल करते बच्चे।
विदिशा। गुरुवार की रात हुई बारिश से परेड ग्राउंड में भरा पानी, नहीं हो सकी रिसर्हल।