पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1500 व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन कराए

1500 व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन कराए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
केंद्र सरकार द्वारा लागू नए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सभी व्यापारियों और कारोबारियों को आगामी 4 फरवरी से पहले अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी हो गया।
इसके बाद ही खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे तथा लाइसेंस जारी होंगे। अब तक करीब 1600 आनलाइन आवेदन पत्र व्यापारियों से संबंधित विभाग को मिले हैं। इसमें से विभाग ने 1500 व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जारी कर दिए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिना ई. पन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को शमशाबाद में व्यापारियों की सुविधा के लिए जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया।
इसमें व्यापारियों को आनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इससे पहले पठारी, गंजबासौदा, अटारीखेजड़ा, मानौरा, सिरोंज आदि कई स्थानों में कैंप किया जा चुका है।