शेरपुरा में नहीं हुआ पानी सप्लाई
विदिशा। शुक्रवार को शेरपुरा क्षेत्र के लोग पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करते रहे। वाटरवक्र्स से पानी की सप्लाई के लिए बिछी मेन राइजिंग लाइन गुरुवार को बजरिया के पास क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यह हालात बने हैं। इस पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से शेरपुरा स्थित बड़ी पानी की टंकी नहीं भर सकी। इससे शुक्रवार की सुबह काफी बड़े क्षेत्र में जल प्रदाय नहीं हो पाया। पेयजल सप्लाई गड़बड़ाने से सिविल लाइंस क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।