पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २५ लाख रुपए की लॉटरी के चक्कर में गंवाए ६५ हजार

२५ लाख रुपए की लॉटरी के चक्कर में गंवाए ६५ हजार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
लोहांगी मोहल्ला निवासी ज्वालाप्रसाद को बाहर के लोगों ने ठग लिया। मोची का काम करने वाले ज्वालाप्रसाद ने एक दिन में ही २५ लाख की लाटरी के चक्कर में ६५ हजार रुपए बाहरी लोगों के खातों में जमा करा दिया। अब उसे भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को उन्होंने इस संबंध में एएसपी को ठगी की शिकायत की।
ज्वाला प्रसाद ने बताया कि उसके पास २५ लाख की लाटरी खुलने की सूचना मोबाइल पर आई थी। मैंने जब उनसे बात की तो बताया गया है कि पहले २० हजार रुपए खाते में जमा कराएं। खाता नंबर ३०९५०९६४९२५ पर २० हजार जमा कराए तो फिर २५ हजार जमा कराने की मांग की गई। इस तरह अलग-अलग तीन खातों में गुरुवार को कुल ६५ हजार रुपए जमा करा दिए। ज्वालाप्रसाद का कहना था कि उसके साथ ठगी हुई है।
एएसपी आरएस नरवरिया ने शिकायत मिलने के बाद जांच करने के आदेश दिए हैं। एएसपी का कहना है कि पाकिस्तान, नाईजीरिया और अन्य कुछ देशों से मोबाइल पर मैसेज भेजे जाते हैं। जो लोग लालच में आकर उन्हें रुपए भेजते हैं तो वे ठगी के शिकार हो जाते हैं।




एसएमएस भेजकर ठगा

ज्वाला प्रसाद