मुख्यमंत्री के हाथों होगा ध्वजारोहण
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सीएम के हाथों झंडा वंदन होगा। २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। सुबह ८.५९ बजे मुख्य अतिथि सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह ९ बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन होगा।
९.०५ से ९.१० बजे तक परेड का निरीक्षण, ९.१० से ९.२५ बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। ९.२५ बजे ९.३० बजे तक मध्यप्रदेश गान, ९.३० बजे ९.४० बजे तक मार्च पास्ट, ९.४० बजे से १० बजे तक झांकियों का प्रदर्शन, १० बजे से १०.४० बजे तक छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं १०.४० से ११ बजे तक पुरस्कार वितरण होंगे।
सीएम आज सुनपुरा में
विदिशा - शिवराज सिंह चौहान शनिवार की सुबह करीब ११.५५ बजे भोपाल से जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम सुनपुरा आएंगे। सीएम भोपाल से हेलीकाप्टर से ११.३५ बजे रवाना होंगे। ग्राम सुनपुरा सहित ग्राम छीरखेड़ा, बागरी, खेरुआहाट, पैरवारा गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद शाम को विदिशा आकर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।