कंपनी की लापरवाही से लोग परेशान
विदिशा। बिजली कंपनी की लापरवाही से शहर के लोग परेशान हैं। गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात में शेरपुरा में बिजली का तार टूट गया। तार रात करीब २ बजे टूटा लेकिन शुक्रवार शाम तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों के कपंनी के आला अधिकारियों को सूचना भी कई बार भेजी। पार्षद शिवराजसिंह यादव का कहना है कि बिजली कंपनी के कर्मचारी शहर के लोगों की सुध नहीं लेते।