- Hindi News
- प्रांगण में भरा पानी, शुक्रवार को भी नहीं हुआ रामलीला मंचन
प्रांगण में भरा पानी, शुक्रवार को भी नहीं हुआ रामलीला मंचन
विदिशा - गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात हुई लगातार बारिश की वजह से रामलीला प्रांगण का पानी यथावत भरा रहा। प्रांगण में पानी भरा होने के कारण निर्णय लिया गया कि गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी होने वाला विवाह उत्सव तथा दशरथ सभा का आयोजन अब शनिवार 2५ जनवरी को होगा। लगातार दो दिनों तक रामलीला न हो पाने के कारण संभावना है कि रामलीला एक दिन के लिए बढ़ा दी जाएगी। इस तरह रावण को एक दिन का अभयदान मिल सकता है।