पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन गांवों में खुलेंगे हाईस्कूल

तीन गांवों में खुलेंगे हाईस्कूल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को विदिशा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। ग्राम सुनपुरा में सीएम ने 29 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
सुनपुरा के साथ उन्होंने छीरखेड़ा और खैरुआ हाट में अगले सत्र से हाईस्कूल खोलने की घोषणा की। ग्राम बागरी में नल-जल योजना शुरू कराने के लिए 44 लाख रुपए मंजूर करने की घोषणा की। ग्राम छीरखेड़ा में ही 4 बीघा जमीन में खेल मैदान बनाने और खिलाडिय़ों को क्रिकेट किट देने को कहा। ग्राम सुनपुरा, छीरखेड़ा, बागरी, हारूखेड़ी, गणेशपुरा, घाटपिपरिया, ढोलखेड़ी, खैरुआ हाट और पैरवारा पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। ग्राम सुनपुरा के प्राथमिक स्कूल में पहुंचकर बच्चों की क्लास ली और उनसे जोड़-घटाना पूछा। सीएम ने सभी गांवों में लोगों से कहा कि जिस तरह से विस चुनाव में बहुमत से जिताया है, उसी तरह लोकसभा चुनाव में भी बहुमत देकर केंद्र की सरकार बनवाएं। सीएम ने कहाकि कांग्रेस के जमाने में प्रदेश में कुल 2900 मेगावाट बिजली बनती थी जबकि अब 11 हजार मेगावाट उत्पादन किया जा रहा है। अब गांव-खेत जोडऩे की योजना पर भी काम किया जा रहा है।



दौरा - सुनपुरा में 29 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

स्रड्डद्बठ्ठद्बद्म ड्ढद्धड्डह्यद्मड्डह्म्.ष्शद्व

विदिशा-गंजबासौदा भास्कर

सिरोंज . कुरवाई . लटेरी. ग्यारसपुर .मंडीबामोरा . रायसेन . बरेली . बाड़ी . बेगमगंज .

सांची . उदयपुरा . गैरतगंज . सिलवानी . देवरी

26 जनवरी 20१4

विदिशा। सुनपुरा में निर्माण कार्यों का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री।