आदेश से ठेकेदार नाराज
विदिशा। पीडब्ल्यूडी के आदेश से छोटे ठेकेदार नाराज हैं। कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पहले निविदा की राशि १० हजार ली जाती थी और अब कुल लागत की १२ फीसदी राशि जमा करना होगा।
जहां पहले १० हजार रुपए जमा होते थे अब वहां २ से ३ लाख रुपए जमा करना होंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम को पत्र
लिखा है।
गहोई पंचायत आज
विदिशा। गहोई वैश्य समाज कल्याण समिति की तरफ से गहोई मांगलिक भवन में रविवार को पंचायत रखी गई है।
मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पंचायत में विदिशा, गंजबासौदा, गुलाबगंज सहित जिलेभर के समाजजन शामिल होंगे।