युवा देश का भविष्य हैं: मौर्य
विदिशा. युवा देश के भविष्य हैं। भाजपा शरीर है तो युवा मोर्चा उसकी धमनी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने कही। वे सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट में आयोजित भाजयुमो की जिला बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं से पार्टी में अपना सक्रिय सहयोग देने का आव्हान किया। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष तोरणसिंह दांगी ने कहाकि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी में ऊर्जा का संचार करते हैं। बैठक की अध्यक्षता मोर्चे के जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी ने की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि भाजयमो ने कई कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं में भाजपा की विचारधारा से जोडऩे का कार्य किया है। इससे पहले मंडल उपाध्यक्ष और उनकी टीम ने प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। बैठक में बलवीरसिंह दांगी, सुरेंद्र चौहान, सुरेंद्र रघुवंशी, बलवीरसिंह दांगी, सोनू समैया, विशाल भार्गव, विशाल बैतुले, अजबसिंह दांगी, अजयसिंह मीणा, राघवेंद्र औदीच्य आदि मौजूद थे।
आयोजन - भाजयुमो की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
विदिशा। बैठक को संबोधित करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष।