पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक भवन का लोकार्पण

बैंक भवन का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के मुख्यालय विस्तार भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया और उसका अवलोकन किया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण और भवन की सुंदरता देखकर उन्होंने उसकी प्रशंसा भी की।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहाकि बैंक के अध्यक्ष बाबूलाल ताम्रकार और उनकी टीम ने निश्चित रूप से बैंक को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में सहकारी बैंकों को भी शामिल किया गया है। बैंकिंग कार्य में आ रही बाधाओं को दूर किया जाएगा। हमें मप्र का समग्र विकास करना है। इससे पहले बैंक अध्यक्ष बाबूलाल ताम्रकार ने स्वागत भाषण दिया। बैंक के सीईओ विनय प्रकाश सिंह ने बैंक की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभी बैंक संचालकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
लोकार्पण समारोह में भाजपा नेता मुकेश टंडन, पूर्व विधायक गुरुचरण सिंह, ठाकुर मोहरसिंह, बृजमोहन माहेश्वरी, श्यामलाल पंथी, हरिसिंह रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, उपाध्यक्ष आनंद जैन, पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर थावरानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता सोनक, नपाध्यक्ष ज्योति शाह, ओमकारसिंह लोधी, दिनेश सोनी, संतोष चौरे, मनोज कटारे, रामनारायण विश्वकर्मा, डा. अमरीकसिंह कंग, महेंद्रसिंह दांगी, उमासिंह अहिरवार, रश्मि ताम्रकार और सचिन ताम्रकार सहित अनेक लोग मौजूद थे।




मुख्यमंत्री ने की निर्माण कार्य की सराहना

विदिशा। कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।