पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में रावण वध अब सात को

रामलीला में रावण वध अब सात को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। श्रीरामलीला की सबसे प्रमुख लीला रावण वध का मंचन अब चार फरवरी के स्थान पर सात फरवरी को होगा। तीन दिन लगातार हुई बारिश के बाद रामलीला को स्थगित करना पड़ा था। श्रीरामलीला दर्शन समिति की बैठक के बाद सोमवार को यह निर्णय लिया गया।
उल्लेखनीय है कि रावण वध की लीला देखने देश-प्रदेश भर से 50 हजार से ज्यादा लोग आते हैं। राम-रावण की सेना में भीषण युद्ध के साथ ही आतिशबाजी का होने वाला जंगी मुकाबला दर्शनीय होता है। यह लीला अब सात फरवरी शुक्रवार को देखी जा सकेगी।
लीला क्रम बढऩे के कारण अब भगवान की रामलीला प्रांगण से नगर में वापसी 10 फरवरी को होगी। इस निर्णय से मेले के व्यवसायियों को राहत मिलेगी जिनके कारोबार बारिश से प्रभावित हुए थे। यह जानकारी रजिस्टर्ड सभा के मंत्री सुरेश शर्मा शास्त्री ने दी।