पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम दिन फार्म भरने की जद्दोजहद

अंतिम दिन फार्म भरने की जद्दोजहद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
सोमवार को अंतिम तारीख के फेर में एसएसएल जैन कालेज में परीक्षा फार्म भरने के लिए भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण सैकड़ों विद्यार्थी परीक्षा फार्म नहीं भर सकें। कई विद्यार्थी यहां पर ऐसे भी मिले जिनका नामांकन नंबर ही नहीं आया था, जिससे ये विद्यार्थी अपनी समस्या के निराकरण के लिए यहां-वहां भटकते नजर आए। दूसरी तरफ कई विद्यार्थियों में गलत विषय मिलने की गड़बड़ी को लेकर नाराजगी देखने को मिली। हालांकि बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 31 जनवरी कर दी है।
सोमवार को जैन कॉलेज में सुबह से ही परीक्षा फार्म भरने के लिए कतारें लगना शुरू हो गई थी। दोपहर बाद तो स्थिति यह थी कि अंतिम तारीख के फेर में छात्र-छात्राओं के बीच फार्म भरने को लेकर नोंक-झोंक की नौबत तक बनी। भारी भीड़ होने के बावजूद व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम नहीं किए गए। जब माहौल अधिक गहमागहमी भरा हो गया, तब जाकर दोपहर करीब ढाई बजे एक पुलिसकर्मी यहां पर व्यवस्था बनाने के लिए पहुंचा।
कॉलेज में एमए की परीक्षा का फार्म भरने के लिए आई छात्रा लक्ष्मी धाकड़ ने बताया कि उसने एमए इंग्लिश का आवेदन भरा था, लेकिन उसे नेट से जो फार्म मिला है उसमें इकोनोमिक्स विषय लिखा हुआ मिला है। इस गलती का सुधार करने के बजाए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और जैन कॉलेज प्रबंधन एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। छात्र धर्मेंद्र यादव और प्रदीप द्विवेदी का कहना है कि उन्होंने कॉलेज में पंजीयन के लिए बाकायदा शुल्क देकर रसीद कटाई थी, लेकिन जब परीक्षा फार्म भरने के लिए नेट से आवेदन डाउन लोड करने गए तो उनका नामांकन ही नहीं था।



परीक्षा फार्म भरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र-छात्राएं, दिखा अव्यवस्था का माहौल, फिर बढ़ी तारीख

विदिशा। जैन कालेज में सोमवार को परीक्षा फार्म जमा करते छात्र।