पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे व्यापारी

आज से नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा - खाद्य एवं मानक सुरक्षा अधिनियम के विरोध में लायसेंसधारी अनाज व्यपारियों ने बुधवार २९ जनवरी से नीलामी कार्य बंद रखने का कदम उठाया है। उल्लेखनीय है कि अनाज व्यापारी केंद्र सरकार के इस कानून से खुद को मुक्त रखने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी को लेकर व्यापारियों ने कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक २९ जनवरी से मंडी में अनिश्चतकालीन नीलामी कार्य में वे हिस्सा नहीं लेंगे। इतना ही नहीं अनाज व्यापारी उनके इस विरोध प्रदर्शन में किसानों से भी सहयोग करने की अपीलें कर रहे हैं। पूर्व में विरोध स्वरूप एक अनाज व्यापारी अपना लायसेंस सरेंडर करने के लिए मंडी प्रबंधन के समक्ष आवेदन कर चुका है। इसके अलावा व्यापारी सीएम से तक इस मामले में गुहार लगा चुके हैं।