पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबल शिफ्ट करने से सैकड़ों टेलीफोन बंद

केबल शिफ्ट करने से सैकड़ों टेलीफोन बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा - सोमवार को हरीपुरा स्थित सोंठिया फाटक के पास बीएसएनएल की केबल को शिफ्ट करने के कारण आसपास के करीब 800 लेंडलाइन टेलीफोन कनेक्शन बंद रहे। बीएसएनएल की ओएफसी केबल लाइन रेलवे की तीसरी लाइन के बीच में आ रही है। इस वजह से इस केबल को लाइन किनारे शिफ्ट किया जा रहा है। बीएसएनएल के सुपरवाइजर सीताराम ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम को 4 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलता रहा। इससे हरीपुरा, दुर्गानगर, पूरनपुरा, एसएटीआई क्षेत्र के टेलीफोन कनेक्शन बंद रहे।
नपा की पाइप लाइन भी होगी शिफ्ट: सोंठिया फाटक और खरीफाटक के पास नगरपालिका की पेयजल सप्लाई लाइन को भी शिफ्ट करने का कार्य अभी पेंडिंग हैं। रेलवे के अधिकारी इस कार्य को करने में सहमत हो गए हैं।
नपा और डीआरएम भोपाल के बीच हुई चर्चा के बाद रेलवे के अधिकारी पाइप लाइन शिफ्टिंग का खर्च भी उठाने को तैयार हैं।