- Hindi News
- झंडा नीचे गिरने पर पुलिस ने दर्ज किया अपमान का मामला
झंडा नीचे गिरने पर पुलिस ने दर्ज किया अपमान का मामला
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
नगर के मोहनगिरी बरईपुरा चौराहा क्षेत्र में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया था। कुछ समय बाद यह झंडा जमीन पर गिरा हुआ पाया गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली थाना टीआई राजेश तिवारी ने बताया कि 26 जनवरी को भाजपा नेता प्रियंक कानूनगो ने सूचना दी थी कि किसी ने जानबूझकर अपमान की नीयत से झंडे को नीचे फेंक दिया है।
इस पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो मोहल्ले के लोगों ने बताया कि झंडे के डंडे में लगी घिरी टूटने से वह नीचे गिर गया था। इसके बावजूद पुलिस ने धारा 2 राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां कुछ लोगों ने गदर भी की थी।