फालोअप शिविर लगाने के निर्देश
विदिशा - कलेक्टर एमबी ओझा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल की बैठक में जिलाधिकारियों से कहा कि जिन-जिन ग्रामों में शनिवार को मुख्यमंत्री के द्वारा भ्रमण किया गया था, उन ग्रामों के प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही कराने के लिए फालोअप कैंम्पों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री को भ्रमण के दौरान जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, वे संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किए जा चुके हैं।
इन आवेदनों पर समय सीमा में कार्यवाही करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।