पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। गणतंत्र दिवस पर स्नेह बाल विद्या मंदिर वार्षिक स्नेह सम्मेलन मनाया गया। मुख्य अतिथि राजीव नंदन श्रीवास्तव के डिप्टी कलेक्टर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अध्यक्षता मेहताबसिंह नरवरिया अध्यक्ष अशासकीय शिक्षण संघ ने की। विशेष अतिथि के रूप में डा. पवन जैन संचालक वर्षाना हासे स्कूल, वी रेंद्र गुप्ता संचालक श्याम हासे स्कूल गुलाबगंज, ओपी दीक्षित पीएस रायकवार, प्रतापकुमार अहिरवार उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी तरह शेरपुरा स्थित न्यू जैन स्कूल में संचालक सीके जैन ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर ममता जैन, विष्णु विश्वकर्मा सहित स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थीं। वहीं अनिल टप्पू मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन किया गया। यहां बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया। इसी तरह ब्रिलियंट हासे स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्राायर्च द्वारा झंडावंदन किया गया। यहां बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
शासकीय माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला तरावली में सरपंच मीना बाई ने झंडा वंदन किया। बच्चों द्वारा गीत, कविता एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों को मिठाई का वितरण पुरस्कृत किया गया। संचालन शासकीय माशा तरावली की प्रभारी प्रधानाध्यापक बबीता नामदेव ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, अतिथि शिक्षक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



विदिशा। गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड करते पुलिस जवान।