पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान दें

प्रदेश के विकास में सर्वश्रेष्ठ योगदान दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। झंडावंदन करते सीएम।

चिकित्सालय का जायजा लिया: मुख्यमंत्री ने रविवार को विदिशा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद स्थापित कर जिला चिकित्सालय में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

यहां भी हुए कार्यक्रम। स्थानीय मानस शिशु मंदिर उमा विद्यालय में संरक्षक रामेश्वरदयाल ंबंसल, अध्यक्ष प्रभुदयाल तिवारी, उपाध्यक्ष हरिनारायण शर्मा की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ।छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं रंगमंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एमएलबी के पूर्व प्राचार्य केएन शर्मा द्वारा उनकी माताजी की पुण्य स्मृति में कक्षा दसवीं की छात्रा संध्या शर्मा को 10वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर 501, शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संचालन साधना सक्सेना ने किया तथा आभार प्राचार्य सुरेश शर्मा ने माना। समरसता केंद्र बस स्टैंड सब्जी मंडी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवानदास अहिरवार ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मंडी व्यापारी तथा संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित थी। रोटरी ग्रेटर ने शासकीय माध्यमिक स्कूल नंदवाना में मुख्य अतिथि के रूप में असिस्टेंड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चंद्रमोहन अग्रवाल ने झंडावंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को क्लब के सचिव दिनेश रामानी एवं सदस्यों ने पुरस्कृत किया। स्कूल के प्राचार्य ब्रज श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, मनमोहन बंसल, मधु अग्रवाल, निर्देश कामरानी उपस्थित थे। मप्र जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था बालाजी सेवा समिति खामखेड़ा के अंतर्गत सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों खामखेड़ा, कोठीचार कला, बल्लाखेड़ी, नामाखेड़ी, पथरिया में ध्वज फहराया गया।

गणतंत्र दिवस - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ध्वजारोहण



कार्यालय संवाददाता - विदिशा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि प्रदेश के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। आने वाले पंाच सालों में प्रदेश का कोई भी गांव बिना सड़क के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि विदिशा को आदर्श शहर बनाया जायेगा। इसके लिए अलग से सिटी डेवलपमेंट प्लान बनायेंगे। भोपाल से विदिशा, सागर, गुना औद्योगिक कारीडोर बनाया जायेगा। विदिशा जिले के ऐतिहासिक स्थलों का पर्यटन सर्किट बनाया जायेगा। विदिशा के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को बेहतर बनाया जायेगा। विदिशा के स्टेडियम का कायाकल्प करके इसे अखिल भारतीय स्तर का बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ायी जायेगी। महिला स्व-सहायता समूहों को मजबूत बनाया जायेगा।

किया परेड का निरीक्षण:इससे पहले सीएम ने खुली जीप मेें परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर एमबीओझा और पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी मौजूद थे। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट और गाइड के दलों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड का नेतृृत्व पुलिस उप अधीक्षक सुश्री शकुंतला सहल ने किया। मुख्यमंत्री ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। स्वतंत्रता सेनानी रघुवीरचरण शर्मा का सम्मान किया।

रंगारंग कार्यक्रम पेश किए: समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में हैरतअंगेज मार्शल आर्ट, मलखंभ और ताइक्वांडो का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। निर्णायक जूरी द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रमों में जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद को प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर और ट्रिनिटी कान्वेट की प्रस्तुतियों को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और वात्सल्य स्कूल की प्रस्तुति को तृृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार विभागीय झांकियों में प्रथम स्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी और द्वितीय स्थान कृृषि एवं उद्यानिकी विभाग की तथा तृृतीय स्थान मध्यप्रदेश रक्त दाता सहायता समिति को प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने यहां सांस्कृृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले और व्यायाम प्रदर्शन देने वाले प्रत्येक विद्यालय को एक-एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मध्यान्ह भोजन में शामिल: सीएम गणतंत्र दिवस पर शासकीय एमएलबी स्कूल विद्यालय में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए।