गलत नियुक्ति की शिकायत
विदिशा - प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सतपाड़ा सराय में गलत तरीके से सेल्समैन की नियुक्ति का मामला उजागर हुआ है। इस मामले की शिकायत सहकारी समिति के डीआर से की गई है। ग्राम अहमदानगर के शिवराज तिवारी ने बताया कि समिति के बैंक प्रतिनिधि जमनाप्रसाद कुशवाह ने अपने बेटे देवीसिंह की नियुक्ति सेल्समेन के पद पर कराई है। नियमानुसार इस पद बैंक पदाधिकारी के परिजनों की नियुक्ति नहीं हो सकती। नियुक्ति की प्रक्रिया समिति अध्यक्ष संजय किरार ने पूरी की है। इस मामले में डीआर भूपेंद्रसिंह का कहना है कि संचालक मंडल परिजनों को नियुक्ति नहीं कर सकता है। जांच की जा रही है।