- Hindi News
- राष्ट्रकवि गुप्त प्रतिमा स्थापित करने की मांग
राष्ट्रकवि गुप्त प्रतिमा स्थापित करने की मांग
विदिशा। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा नगर के किसी भी चौराहे पर स्थापित करने की मांग प्रशासन से की जाएगी। इस आशय का निर्णय गहोई वैश्य समाज कल्याण समिति तथा गहोई पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। प्रस्ताव प्रदीप गुप्ता कनकने ने रखा था। श्यामबाबू सुहाने अध्यक्ष गहोई समाज गंजबासौदा एवं गणेशराम नोगरैया ने भी अपने प्रस्ताव रखे जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। मैथिलीशरण गुप्त मांगलिक भवन में आयोजित बैठक में गहोई पंचायत के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी गई। जिसकी अध्यक्षता अनिलकुमार बरसैया ने की।
नहीं मिला दिसंबर का वेतन
विदिशा। जल संसाधन विभाग विदिशा संभाग के 18 उपयंत्रियों को अब तक दिसंबर माह का वेतन नहीं मिला है। मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत ने बताया कि विभाग के संभागीय कार्यालय में कार्य करने वाले 18 उपयंत्रियों को 2८ जनवरी तक वेतन नहीं मिला है। इस कारण उनके परिवारों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई,परिवार के इलाज के लिए पैसे की अत्यधिक आवश्यकता है