पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३१ स्कूलों के परिणाम निराशाजनक

३१ स्कूलों के परिणाम निराशाजनक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
अगले माह से हाईस्कूल परीक्षाओं का दौर शुरू होने जा रहा है। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग निराशाजनक परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों पर विशेष ध्यान दे रहा है। जिले में ३१ ऐसे हाईस्कूल हैं, जिनका परीक्षा परिणाम ४० फीसदी से भी कम रहा है।
इन परीक्षा परिणामों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। लिहाजा इसके विभाग इन स्कूलों के शिक्षकों के लिए ३ दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने जा रहा है।
२० फरवरी से जहां प्री-बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, वहीं इसके बाद स्थानीय परीक्षाएं भी शुरू होना है। इसके अलावा एक मार्च से बोर्ड के एग्जाम होना है। जिला शिक्षा विभाग के सहायक संचालक एचएन नेमा ने बताया कि ३ फरवरी से कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। सिरोंज और लटेरी ब्लाक के स्कूलों के लिए ३ से ५ जनवरी तक सिरोंज में प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहीं ६ से ८ जनवरी तक शेष ब्लाकों के कमजोर परिणाम वाले स्कूलों के शिक्षकों को विदिशा में प्रशिक्षण दिया जाना है।




३३०० विद्यार्थियों की

दक्षता कमजोर

जिन स्कूलों के विद्यार्थियों की दक्षता कमजोर है, उनमें कोर्स कंपलीट कराने के लिए समय काफी कम बचा हुआ है। ऐसे में विभाग रेमेडियल क्लास का सहारा तो ले ही रहा है, वहीं शिक्षकों को प्रशिक्षण के जरिए पुख्ता तौर पर दक्ष करने पर भी जोर दिया जा रहा है। जिले में करीब ३३०० ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जिनकी दक्षता कक्षा १०वीं के हिसाब से काफी कमजोर है। इन छात्र-छात्राओं के लिए रेमेडियल क्लास लगाई जा रही हैं।

विदिशा। जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय।