सीएम दौरा खत्म, हटेंगे 70 सफाई कामगार
विदिशा। मुख्यमंत्री के दो दिवसीय प्रवास को देखते हुए नगरपालिका ने शहर की साफ-सफाई के लिए 70 कामगारों की एक माह के लिए अस्थायी नियुक्ति की थी। अब इन सभी कामगारों की 31 जनवरी को छुट्टी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस आशय की शिकायत मुख्यमंत्री से करते हुए सफाई कामगार बसंत कटारे, राहुल, गोलू, मनीष, दीपेश, संदीप आदि ने कहा है कि हम कामगारों ने एक महीने तक दिन-रात परिश्रम कर वर्षों से चोक पड़ी नालियों तथा गलियों की सफाई की थी। अब फिर हमारे सामने रोजी का संकट पैदा हो गया है। इसलिए सभी सफाई कामगारों की दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति की जाए।