सीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल
विदिशा। भारतीय उद्योग मंडल एवं मप्र अनाज तिलहनसंघ का प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य एवं सुरक्षा मानक अधिनियम की विसंगतियों को लेकर सीएम से चर्चा की। इस दौरान भारतीय उद्योग मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ने कहा कि यह कानून विदेशी कंपनियों के दबाव और उन्हें खुश करने के लिए लागू किया जा रहा है। इससे भारतीय बाजारों के किराना व्यापारी, अनाज व्यवसायी, फुटकर व्यापारी सहित जो भी इस कानून के दायरे में आएंगे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मंडल के जिला संयोजक राजेश प्रीत ने बताया कि सीएम ने उक्त कानून में संभावित संशोधन करने के बाद ही एमपी में लागू करने का व्यापारियों को आश्वासन दिया है। इस मौके पर अनाज तिलहन संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल, उज्जेन के प्रकाश तिल्लारे, देवास के शरद अग्रवाल, इंदौर के अनिल जैन, सिरोंज के समीर भार्गव सहित अनेक जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विदिशा। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।