- Hindi News
- शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए
शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए
विदिशा। महारानी लक्ष्मीबाई शाकन्या उमा विद्यालय विदिशा में बुधवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महिलाओं एवं बच्चियों को यौन उत्पीडऩ से बचाव और आत्म सुरक्षा के उपायों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। शिविर में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विजय कावछा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास भटेले, न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश रावत, सीएसपी पटेरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी एससी खरे और एडवोकेट मदनकिशोर शर्मा ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के उपायों और कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया।