पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रावास की बेहतर व्यवस्थाओं पर सीएम ने दी बधाई

छात्रावास की बेहतर व्यवस्थाओं पर सीएम ने दी बधाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। बीते दिनों ग्रामीण अंचलों के दौरे पर आए सीएम शिवराजसिंह चौहान ने विदिशा विकासखंड के बालिका छात्रावास बागरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएम और उनकी पत्नी साधना सिंह ने जहां छात्रावास की छात्राओं से छात्रावास की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर बातचीत भी की। छात्रावास की अधीक्षिका रजनी यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान छात्रावास में व्यवस्थाएं ठीक पाई जाने पर छात्रावास की निरीक्षण पंजी में सीएम ने खुद अपने हाथों से लिखकर छात्रावास प्रबंधन को बधाई दी है।