वृद्धों को कंबल बांटे
विदिशा - लायंस क्लब सम्राट द्वारा श्री हरि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। आयोजन क्लब सदस्य डा. शिशिर जैन के जन्मदिन पर किया था। अध्यक्ष डा. भरत वाधवानी ने बताया कि पहले भी वृद्धाश्रम में वाटर फिल्टर लगवाया गया था। इस अवसर पर डा. मनीष सिंघई, गजेंद्र नेमा, मुदित बंसल, शिशिर जैन आदि उपस्थित थे।