- Hindi News
- बालक को बचाने वाले शिक्षक का होगा सम्मान
बालक को बचाने वाले शिक्षक का होगा सम्मान
कार्यालय संवाददाता - गंजबासौदा
ग्राम रोजरू में करंट लगने से घायल हुआ बालक रवि विश्वकर्मा जिला चिकित्सालय विदिशा से ठीक होकर अपने घर वापस पहुंच गया है। २८ जनवरी मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्र से घर आते समय ३३ केव्ही की खुली लाइन की चपेट में आने से उसकी चचेरी बहन वंदना की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बालक को ज्ञानदीप विद्यापीठ के शिक्षक संदीप कुमार ने लकड़ी की सहायता से करंट प्रवाहित विद्युत लाइन हटाकर बचा लिया था। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय विदिशा में भर्ती किया गया था। मप्र राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह राजपूत ने बताया कि शिक्षक की इस बहादुरी पर संघ संदीप कुमार को पुरस्कृत करेगा।
ञ्चबिजली का करंट लगने से घायल हुआ था रवि विश्वकर्मा