पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंविदिशा। बुधवार को शहर के कई हिस्सों में जाम लगने से वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया, दिनभर लोग परेशान होते रहे। ओवर ब्रिज पर डामरीकरण के चलते घंटों जाम लगा रहा। सौंठिया फाटक पर लोगों को जाम के कारण परेशान होना पड़ा। इसी प्रकार खरीफाटक पर भी यही स्थिति बनी। शहर के सौरभ मराठे का कहना था कि प्रशासन को ट्रैफिक सुधार के लिए काम करना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में निकलना मुश्किल होगा। ट्रैफिक इंचार्ज सीके पटेल का कहना था कि डामरीकरण के चलते जाम की स्थिति बनी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.