पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानून के विरोध में मंडी बंद

कानून के विरोध में मंडी बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
बुधवार को मंडी व्यापारियों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल के कारण नीलामी काम नहीं हुआ। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू होने वाला खाद्य सुरक्षा अधिनियम काला कानून है। इस कानून से किसी का भला नहीं होने वाला है।
बुधवार को अनाज तिलहन व्यापार संघ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 31 जनवरी शुक्रवार से विधिवत मंडी में नीलामी कार्य शुरू किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा व्यापारियों को खाद्यान्न अधिनियम से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के आश्वासन के बाद लिया है। संघ के अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि लायसेंस प्रक्रिया से मुक्ति के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम केअंतर्गत अनाज क्रय-विक्रय करने वाले अनाज व्यापारियों को लायसेंस प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इस लायसेंस प्रक्रिया से मुक्ति के लिए अनाज तिलहन व्यापार संघ द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। गल्ला व्यापारियों को इस खाद्य सुरक्षा अधिनियम से काफी परेशानी हो रही है।



कल से कृषि उपज मंडी में शुरू होगी नीलामी

विदिशा। बुधवार को व्यापारियों की बैठक हुई।