पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओलावृृष्टि क्षेत्रों का सर्वे कार्य पूरा

ओलावृृष्टि क्षेत्रों का सर्वे कार्य पूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा - विगत दिनों विदिशा, ग्यारसपुर और गुलाबगंज तहसील में ओलावृृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का क्षति का आंकलन सर्वेदलों द्वारा किया जा चुका है। अब तक 13 ग्रामों के 1390 प्रभावित कृृषकों, खातेदारों को तीन करोड़ ९ लाख 89 हजार 193 रुपए राहत राशि आवंटन के लिए स्वीकृृत की जा चुकी है। जबकि शेष ग्रामों के प्रकरण जल्द ही स्वीकृृत किए जाने का दावा किया जा रहा है। एसडीएम विदिशा एवं ग्यारसपुर एके सिंह ने बताया है कि विदिशा तहसील के ७ ग्रामों के प्रभावित 757 खातेदारों को १ करोड़ 58 लाख 85 हजार 180 रुपए, ग्यारसपुर तहसील के २ ग्रामों के 182 खातेदारों को 32 लाख 52 हजार 103 रुपए और गुलाबगंज तहसील में ४ ग्रामों के 551 खातेदारों के लिए १ करोड़ 18 लाख 51 हजार 910 रुपए स्वीकृत हुए हैं।