मृतकों के नाम से भी निकाल रहे थे पेंशन
विदिशा - ग्राम करैया हाट में पोस्टमैन और सचिव मिलकर मृतकों के नाम की पेंशन महीनों से निकालकर खुद ही डकार रहे थे। वहीं पात्र महिला को दो साल से पेंशन नहीं दी जा रही थी जबकि रिकार्ड में पेंशन जारी की जा रही थी। इस बात की शिकायत महिला ने बुधवार को कलेक्टर से की। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए।
जानकारी के अनुसार विदिशा ब्लाक के ग्राम करैया हाट निवासी बुजुर्ग कोशियाबाई पत्नी खुमानसिंह ने बुधवार को कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई। महिला के बेटे का कहना था कि दो साल से पेंशन नहीं दी जा रही थी। इसी गांव के भाजपा नेता और खामखेड़ा मंडलाध्यक्ष रणवीरसिंह बघेल ने कलेक्टर एमबी ओझा को पूरी जानकारी दी।
पोस्टमेन किशनसिंह बघेल और सचिव संतोषसिंह बघेल सगे भाई भी हैं।