मनमाने तरीके से कर दी नियुक्ति
विदिशा - प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सतपाड़ा सराय में गलत तरीके से सेल्समेन की नियुक्ति का मामला उजागर हुआ है। इस मामले की शिकायत सहकारी समिति के डीआर से की गई है।
ग्राम अहमदानगर के शिवराज तिवारी ने बताया कि समिति के बैंक प्रतिनिधि जमनाप्रसाद कुशवाह ने अपने बेटे देवीसिंह की नियुक्ति सेल्समैन के पद पर कराई है।
नियमानुसार इस पद बैंक पदाधिकारी के परिजनों की नियुक्ति नहीं हो सकती। नियुक्ति की प्रक्रिया समिति अध्यक्ष संजय किरार ने पूरी की है।