रहवासी परेशान
विदिशा - वैशाली नगर रीठा फाटक वार्ड १९ के रहवासी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्डवासियों का कहना है कि नगरपालिका ने वार्ड में सीवेज लाइन डालने के बाद से सड़कों को खुदाई कर छोड़ दिया है। इससे आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड की दुर्दशा से किसी को कोई वास्ता नहीं है। हाल में हुई बारिश के बाद से वार्ड के लोगों को आवागमन करने में अधिक समस्या आ रही है। महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस समस्या से जनप्रतिनिधियों और नपा अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या हल नहीं हुई।