पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसद में उठाया जाएगा मुआवजे का मुद्दा

संसद में उठाया जाएगा मुआवजे का मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा। लगातार तीन साल से खरीफ और रबी फसलों को नुकसान हो रहा है। इस बार खेतों में गेहूं, चना और मसूर पूरी तरह ओलों के कारण बर्बाद हो गए। इस बार फसलों को देखकर बंपर पैदावार की उम्मीद थी। सूखी बाली की देखकर आंखों में आंसू आ गए।

यह बात सुषमा स्वराज ने ओला प्रभावित क्षेत्र का दौरा के बाद ग्राम अटारीखेजड़ा में किसान सभा में कही। उनका कहना था कि खेतों में नुकसान १०० फीसदी नहीं ११० फीसदी हुआ है, क्योंकि खेतों में बर्बाद फसल को हटाने के लिए किसानों को खर्च करना होगा।

सांसद का कहना था कि यह मामला संसद के शुरू होने वाले सत्र के पहले दिन ही उठाउंगी। उनका कहना था कि ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर विदिशा और अन्य जिलों में हुए नुकसान के लिए केंद्र सरकार से राशि की मांग की जाएगी। उनका कहना था कि मप्र के चार जिलों में संशोधित बीमा फसल योजना चल रही है।

इसे विदिशा सहित अन्य तीन जिलों में लागू करने के लिए केंद्र सरकार को एक साल में १२ बार पत्र लिख चुकी हूं लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इससे पहले प्रभारी मंत्री रामपालसिंह राजपूत का कहना था कि खेत को इकाई बनाने की कोशिश चल रही है।